दिल्ली की 4 हस्तियों को पद्म पुरस्कार 2026 देने का एलान हुआ है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा (पब्लिक अफेयर्स) को पद्म भूषण (मरणोपरांत) और एम. जगदीश कुमार (साहित्य एवं शिक्षा) को पद्मश्री देने की घोषणा हुई है। वहीं, आरवीएस मणि (सिविल सर्विस) और राममूर्ति श्रीधर (रेडियो ब्रॉडकास्टिंग) को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।