दिल्ली का AQI 400 या 2000, दोनों अलग-अलग रीडिंग सही क्यों?
दिवाली के बाद दिल्ली में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने AQI 350-400 बताया तो वहीं अंतरराष्ट्रीय प्लैटफॉर्म IQAir ने 2,000 से ऊपर रिकॉर्ड किया। ये अंतर माप-प्रणाली, सेंसर और स्केल के अलग होने की वजह से आया है। दोनों का डेटा सही है और फर्क डेटा में नहीं बल्कि दोनों के कैलकुलेशन के तरीके में है।