दिल्ली पुलिस के अनुसार, डीपीएस आरके पुरम सहित दिल्ली के कई स्कूलों को शनिवार सुबह एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल आया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की टीमों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को भी दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।