दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने सिनेमाघरों को लाइसेंस देने का अधिकार दिल्ली पुलिस से वापस लेकर सरकार को सौंप दिया है। अब यह अधिकार ज़िला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता वाली समिति के पास होगा जिसमें एमसीडी, पीडब्ल्यूडी, फायर-बिजली विभाग के विशेषज्ञ शामिल होंगे। यह कदम लाइसेंसिंग प्रक्रिया को सरल और कारोबारी माहौल को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है।