दिल्ली का अंदरूनी नक्शा बदला, बढ़ा दी गई ज़िलों की संख्या
दिल्ली में प्रशासनिक सुविधा और बेहतर गवर्नेंस के लिए बड़ा बदलाव हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी में अब 11 की जगह 13 ज़िले हो गए हैं और इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी हो गई है। 1 ज़िले को खत्म कर 3 नए ज़िले बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कुछ दिन पहले ही इस प्रस्ताव को मंज़ूरी दी थी।