दिल्ली के अस्पताल में शवों की अदला-बदली; परिवार ने हड़बड़ी में गलत शव का किया अंतिम संस्कार

नांगलोई (दिल्ली) स्थित एक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए पंकज कुमार और भरत भूषण के शव लाए गए थे। हड़बड़ी में भरत के परिजन ने गलती से पंकज का शव अपने रिश्तेदार का मान लिया और औपचारिकताएं पूरी कर शव ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में पंकज का परिवार शव लेने पहुंचा तो गलती का पता चला।