दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में पीएम मोदी का रावण दहन में शामिल होने का कार्यक्रम रद्द

दिल्ली में गुरुवार शाम बारिश के चलते आईपी एक्सटेंशन के रावण दहन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने का कार्यक्रम अंतिम समय में रद्द हो गया। कार्यक्रम में मौजूद शाहदरा विधायक संजय गोयल ने इसकी जानकारी दी। वहीं, सोनिया गांधी का भी लाल किला की श्री धार्मिक रामलीला समिति के आयोजन में शामिल होने का कार्यक्रम रद्द हो गया।