दिल्ली के आरोग्य मंदिरों में होंगी कौनसी जांच, मिलेंगी कौनसी सुविधाएं?
दिल्ली में खुलने वाले आरोग्य मंदिरों में नॉर्मल बीमारियों के इलाज के अलावा टेस्ट, वैक्सीनेशन और फिटनेस सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। वहां कैंसर स्क्रीनिंग, डायबिटीज़/हाई ब्लड/डेंगू/मलेरिया जैसे 14 प्रकार के नियमित टेस्ट और 79 अन्य टेस्ट आउटसोर्सिंग के ज़रिए होंगे। इन स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं के लिए देखभाल, डिलीवरी की सुविधा और 105 प्रकार की ज़रूरी मुफ्त दवाइयां मिलेंगी।