inshorts

दिल्ली के इंडस्ट्रियल एरिया में लगी भीषण आग

दिल्ली के मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार सुबह मेट्रो पिलर नंबर 578 के पास एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की 9 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। आग की तीव्रता को देखते हुए सुबह 5:47 बजे इसे मेजर कैटेगरी-4 (MCD-4) की आग घोषित किया गया।