दिल्ली के उप-राज्यपाल ने सिख विरोधी दंगों के 47 पीड़ितों को सौंपे नियुक्ति पत्र

दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने वर्ष 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के 47 पीड़ितों को गुरुवार को नियुक्ति पत्र सौंपे। उप-राज्यपाल ने बताया कि नियुक्ति के लिए दाखिल 437 लंबित आवेदनों का सत्यापन किया जा रहा है। उप-राज्यपाल ने कहा कि 1984 में हुए सिख विरोधी दंगे भारतीय लोकतंत्र पर एक धब्बा थे।