दिल्ली के कोर्ट ने 7 'बार' महिलाओं को किया बरी, कहा- छोटे कपड़े पहनना अपराध नहीं
दिल्ली के एक कोर्ट ने बार में अश्लील डांस करने और लोगों को परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार 7 महिलाओं को बरी कर दिया है। कोर्ट ने कहा, "छोटे कपड़े पहनना और गानों पर नाचना अपराध नहीं है भले ही यह सार्वजनिक तौर पर क्यों न हो।" कोर्ट ने बार मैनेजर को भी बरी कर दिया है।