दिल्ली की एक अदालत ने सीबीआई को ₹2,435 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में फटकार लगाई है। अदालत ने कहा, "जांच एजेंसी के पास अदालत से छिपाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण तथ्य हैं जिस पर वे गोपनीयता रखना चाहते हैं।" बकौल कोर्ट, केस फाइल पेश करने के आदेश का पालन न करके सीबीआई ने कोर्ट की 'स्पष्ट अवज्ञा' की है।