दिल्ली के कोर्ट ने रेप केस में समीर मोदी को 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
दिल्ली की एक अदालत ने भगौड़े ललित मोदी के भाई समीर मोदी को रेप के मामले में 2-दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। समीर को लुकआउट नोटिस के बाद दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया और बाद में गिरफ्तार किया गया। दरअसल, एक महिला का आरोप है कि समीर ने उसके साथ काफी पहले रेप किया था।