दिल्ली के कालकाजी मंदिर में पुजारी व श्रद्धालु में हुई मारपीट, पुजारी की हुई मौत
दिल्ली के कालकाजी मंदिर में शुक्रवार रात प्रसाद को लेकर एक पुजारी और श्रद्धालु के बीच मारपीट हो गई जिसमें पुजारी बुरी तरह ज़ख्मी हो गया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी 35 वर्षीय योगेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।