दिल्ली के किशोर ने ₹140 में आम पंखे को बनाया एयर प्यूरीफायर, जीता इंटरनैशनल अवॉर्ड
दिल्ली के 12वीं के छात्र कृष अग्रवाल को 2026 का डायना अवॉर्ड मिला है। उन्होंने 11वीं के छात्र समर्थ मित्तल के साथ मिलकर ₹140 की ऐसी टेक्नोलॉजी विकसित की है जिससे सामान्य पंखों को एयर प्यूरीफायर में बदला जा सकता है। 'प्रोजेक्ट वायु' नाम की यह पहल स्कूलों में हवा साफ करने की सुविधा सुलभ बनाना चाहती है।