दिल्ली में 9 बड़े वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में से 6 के बंद पड़ने या क्षमता से कम काम करने के चलते जल संकट पैदा हुआ है। वहीं, दिल्ली में प्रतिदिन 110-मिलियन गैलन पानी सप्लाई करने वाला वज़ीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद हो गया है जिससे परेशानी बढ़ गई है। लुटियंस दिल्ली में पानी की सप्लाई में 45%-50% कटौती हुई है।