दिल्ली के कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन पर दिखी गाय; DMRC ने दी प्रतिक्रिया
दिल्ली के कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन के प्रवेश द्वार के पास एक गाय दिखाई दी और X यूज़र प्रतीक सैनी ने इसकी तस्वीर साझा कर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) को टैग किया। DMRC ने कहा, "स्टेशन परिसर से आवारा पशुओं को हटाने के निर्देश कर्मचारियों को दोबारा दिए गए हैं...हम इसे संबंधित नगर निगम अधिकारियों के समक्ष उठा रहे हैं।"