दिल्ली पुलिस ने एक कपल को गिरफ्तार किया है जो राहगीरों से मोबाइल छीनते थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अमन और साक्षी ने 13 जनवरी और 8 मार्च को मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दिया था। पूछताछ में दोनों ने बताया कि 'बंटी और बबली' फिल्म से प्रेरित होकर मोबाइल स्नैचिंग करते थे ताकि ऐशो-आराम की ज़िंदगी जी सकें।