दिल्ली के चांदनी चौक में फ्रांस के राजदूत का मोबाइल हुआ चोरी
भारत में फ्रांस के राजदूत थिएरी माथौ का मोबाइल दिल्ली के चांदनी चौक में चोरी हो गया है। उन्होंने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि उनका मोबाइल फोन 20 अक्टूबर को जैन मंदिर से चोरी हुआ था। एक अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया व उनका फोन लौटा दिया गया है।