दिल्ली के ज़िलाधिकारी ने बताया वोटिंग के बाद कैसे होती है बैलेट बॉक्स की सुरक्षा
नई दिल्ली के ज़िलाधिकारी सनी सिंह ने बताया है कि वोटिंग के बाद बैलेट बॉक्स की सुरक्षा के लिए स्ट्रॉन्ग रूम में थ्री लेयर सिक्योरिटी होती है। स्ट्रांग रूम की 2 चाबियां होती हैं। पहली चाबी डीईओ और दूसरी चाबी आरओ के पास रहती है। बैलेट बॉक्स पर लगी सीलों पर खुद राजनीतिक पार्टियां अपनी सील लगाकर हस्ताक्षर करती हैं।