दिल्ली के जंतर मंतर पर शख्स ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार सुबह करीब 9 बजे एक आदमी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट्स के अनुसार, आत्महत्या करने वाला शख्स मध्य प्रदेश का रहने वाला था और प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली आया था। इसे लेकर एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "जंतर मंतर पर आत्महत्या करने वाले शख्स की पहचान नहीं हो पाई है।"