दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में शख्स ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, हुआ फरार; फिर मारी गई गोली
दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में नबील नामक शख्स ने सोमवार को पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें पांच पुलिसकर्मियों की गर्दन-चेहरे पर चोटें आईं। हमले के बाद आरोपी थाने से फरार हो गया और भागने के लिए एक दोपहिया वाहन लूट लिया। आरोपी ने फिर हमला किया जिसके बाद पुलिस ने गोली चलाकर आरोपी को पकड़ा।