दिल्ली के झंडेवालान में इमारत में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां जलीं

दिल्ली के झंडेवालान में मंगलवार को अनारकली बिल्डिंग व डीडीए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आग लग गई जिसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। आस-पास खड़ी कुछ गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गई हैं। हादसे का कारण अभी साफ नहीं है व फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।