दिल्ली की तिहाड़ जेल में वसूली रैकेट का हुआ पर्दाफाश, HC के आदेश पर शुरू हुई जांच
दिल्ली की तिहाड़ जेल में कथित वसूली रैकेट का पर्दाफाश होने के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल, हाईकोर्ट को दी गई एक रिपोर्ट में जेल के अंदर संगठित आपराधिक गतिविधियों, अधिकारियों की भूमिका और सुविधाओं के बदले कैदियों से की जा रही जबरन वसूली को लेकर खुलासे किए गए हैं।