एक महिला को दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर दिल्ली के नामी बुटीक से ₹2 करोड़ के लहंगे और अन्य सामान लूटने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। 1 मार्च की रात 11:15 बजे महिला बुटीक का वॉशरूम इस्तेमाल करने के बहाने अंदर घुसी। दरवाज़ा खुलते ही दो नकाबपोश लोगों ने गार्ड को बांध दिया और लूट को अंजाम दिया।