दिल्ली के नामी स्कूल में पिस्तौल लेकर पहुंचा छात्र, किया कारण का खुलासा
दिल्ली के नामी स्कूल में पिस्तौल और ज़िंदा कारतूस लेकर पहुंचे 18-वर्षीय छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि छात्र स्कूल के टॉयलेट में पिस्तौल छिपाने की कोशिश कर रहा था लेकिन उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया था। पूछताछ में उसने बताया कि एक छात्र को धमकाने के लिए वह पिस्तौल लेकर स्कूल आया था।