दिल्ली का नाम बदलने की फिर उठी मांग, BJP सांसद ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र
चांदनी चौक से बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर दिल्ली का नाम बदलकर 'इंद्रप्रस्थ' करने का सुझाव दिया है। बकौल खंडेलवाल, 'दिल्ली' नाम मुगल काल से जुड़ा है जबकि इसका प्राचीन नाम 'इंद्रप्रस्थ' है। इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने भी 'Delhi' को 'Dilli' करने की मांग उठाई थी।