दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइज़री में बताया है कि अंडरग्राउंड केबल मेंटेनेंस और अपग्रेडेशन कार्य के कारण न्यू रोहतक रोड पर 31 जनवरी तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। पहाड़गंज/नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सराय रोहिल्ला और रानी झांसी रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। पुलिस ने X पर वैकल्पिक रास्तों की जानकारी साझा की है।