दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने पास वित्त, राजस्व, महिला-बाल विकास समेत 9 विभाग रखे हैं। मंत्री प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी व जल, आशीष सूद को गृह, मनजिंदर सिंह सिरसा को उद्योग, कपिल मिश्रा को कानून और पंकज कुमार सिंह को स्वास्थ्य व परिवहन विभाग मिला है।