केंद्र सरकार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक में नए साल पर दिल्ली के लोगों को बड़ा तोहफा दिया। कैबिनेट ने 13 नए स्टेशनों के साथ दिल्ली मेट्रो के 5ए फेज के प्रोजेक्ट को मंज़ूरी दी। 16 किलोमीटर के इस रूट पर ₹12,015 करोड़ खर्च होंगे व इसका काम पूरा होते ही दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 400 किलोमीटर पार कर जाएगा।