दिल्ली के प्रदूषण में पड़ोसी राज्यों का है बड़ा योगदान: रिपोर्ट
सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर के मुताबिक, 2025 में दिल्ली के वायु प्रदूषण का 65% हिस्सा एनसीआर के पड़ोसी राज्यों से आया जबकि स्थानीय स्रोतों का योगदान 35% रहा। गाड़ियों का धुआं PM2.5 का बड़ा कारण बना। पराली का असर 2024 के मुकाबले कम रहा। बकौल रिपोर्ट, 12 नवंबर को 22.47% प्रदूषण पराली के कारण आया था।