पहाड़गंज (दिल्ली) में रविवार को निर्माणाधीन बिल्डिंग का लेंटर गिरने से 8 मज़दूर घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, दूसरी मंज़िल का लेंटर डाले जाने के दौरान दुर्घटना हुई और जांच में पाया गया कि इमारत के सपोर्टिंग-कॉलम गीले थे व ढांचे में झुकाव आ गया था। बकौल पुलिस, घायलों को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।