दिल्ली के पहले सीएम थे चौधरी ब्रह्म प्रकाश, सरकारी गाड़ी नहीं बस से करते थे सफर

दिवंगत कांग्रेस नेता ​चौधरी ब्रह्म प्रकाश दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री थे और 17 मार्च 1952-12 फरवरी 1955 तक उनका कार्यकाल रहा। चौधरी ब्रह्म प्रकाश किसी विशेष वाहन से चलने के बजाय बसों में सामान्य आदमी की तरह सफर करते थे और उनकी सादगी की वजह से उन्हें 'शेर-ए-दिल्ली' कहा जाता था। ब्रह्म प्रकाश का जन्म केन्या में हुआ था।