दिल्ली के बारापुला फेज III फ्लाईओवर की डेडलाइन बढ़ी, लागत ₹374 करोड़ और बढ़ी

अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली के बारापुला फेज़-III फ्लाईओवर की डेडलाइन 2027 तक बढ़ा दी गई है। सराय काले खां को मयूर विहार से जोड़ने वाले प्रोजेक्ट की लागत देरी के चलते ₹374.40 करोड़ बढ़ गई है। प्रोजेक्ट की लागत ₹1260.63 करोड़ से बढ़कर ₹1635.03 करोड़ हो गई है। 2014 में मंज़ूर प्रोजेक्ट के 2017 में पूरा होने की उम्मीद थी।

Load More