दिल्ली के झंडेवालान मंदिर के इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि इस बार दीपोत्सव 5 नहीं बल्कि 6 दिन का होगा। पोस्ट में लिखा है, "18 अक्टूबर को धनतेरस, 19 अक्टूबर को रूप चौदस, 20 अक्टूबर को दीपावली पूजन, 21 अक्टूबर को अमावस्या स्नान-दान, 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 23 अक्टूबर को भाई दूज की तिथि रहेगी।"