दिल्ली के बहुचर्चित डियर पार्क में पेड़ से लटके मिले लड़का-लड़की के शव

दिल्ली के हॉज़ खास में बहुचर्चित पिकनिक स्पॉट डियर पार्क में एक पेड़ से एक लड़का और एक लड़की के शव लटके मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, लड़का-लड़की की उम्र करीब 17 साल है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है और दोनों नायलॉन की एक ही रस्सी से लटके मिले हैं।