दिल्ली की मुख्यमंत्री ने रात के समय सफाई अभियान चलाने का दिया आदेश
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने MCD को निर्देश दिया है कि त्योहारों के मौसम को देखते हुए प्रमुख बाज़ारों और रिहायशी इलाकों में रात के समय सफाई अभियान चलाया जाए। उन्होंने नगर निकायों को अतिरिक्त कर्मचारी तैनात करने, कचरे के ढेरों को हटाने और पूरी राजधानी में कचरा उठाने की व्यवस्था में सुधार करने का भी आदेश दिया।