दिल्ली के मेट्रो स्टेशन के प्लैटफॉर्म से महिला ने नीचे सड़क पर लगाई छलांग, हुई मौत

दिल्ली के उत्तम नगर वेस्ट मेट्रो स्टेशन के प्लैटफॉर्म से गुरुवार दोपहर को एक महिला ने नीचे सड़क पर छलांग लगा दी। पुलिस ने कहा कि महिला को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मेट्रो स्टेशन और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Load More