दिल्ली के मेट्रो स्टेशन में शब-ए-बारात पर AFC गेट फांदकर युवकों ने मचाया हुड़दंग

दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें कुछ युवक शब-ए-बारात के दिन एएफसी गेट फांदकर हुड़दंग मचाते दिख रहे हैं। इस पर दिल्ली मेट्रो ने कहा है, "स्थिति कभी भी नियंत्रण से बाहर नहीं हुई थी। यह अचानक एएफसी गेट पर भीड़ उमड़ने के कारण कुछ यात्रियों की क्षणिक प्रतिक्रिया मात्र थी।"