दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने PWD व जल बोर्ड की शिकायत के लिए जारी किया नया हेल्पलाइन नंबर

दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री (पीडब्ल्यूडी) प्रवेश वर्मा ने X पर बताया है कि उनके विभाग के 10 अंकों वाले हेल्पलाइन नंबर को बदल दिया गया है। उन्होंने बताया कि लोग अब पीडब्ल्यूडी की शिकायत के लिए 1908 और जल बोर्ड की शिकायत के लिए 1916 डायल कर सकते हैं। बकौल वर्मा, 10 अंकों का नंबर याद करना मुश्किल था।