दिल्ली के रकाब गंज साहिब गुरुद्वारे में PM मोदी और न्यूज़ीलैंड के पीएम ने टेका मत्था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने सोमवार को दिल्ली के रकाब गंज साहिब गुरद्वारे पहुंचकर मत्था टेका जिसका वीडियो सामने आया है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने लक्सन के साथ मुलाकात की तस्वीरें 'X' पर शेयर करते हुए लिखा था, "न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन का दिल्ली में स्वागत करना बेहद खुशी की बात है।"