दिल्ली के शोरूम से 4 किलो सोना लेकर भागने वाला कर्मी हुआ अरेस्ट, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

दिल्ली पुलिस ने करोल बाग के एक शोरूम से 4 किलोग्राम सोना लेकर भागने वाले कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा, "आरोपी करीब 12 साल से उसी दुकान में काम कर रहा था और उस पर 70-80 किलो सोने के स्टॉक की ज़िम्मेदारी थी।" शोरूम में ऑडिट करवाए जाने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ था।