दिल्ली के शख्स ने दिखाया एयर प्यूरीफायर पर चढ़ी धूल की मोटी परत का वीडियो

दिल्ली में प्रदूषण का हाल दिखाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक शख्स एयर प्यूरीफायर पर चढ़ी धूल की मोटी परत निकाल रहा है। वहीं, इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'मेरा देश बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है' गाना लगाया है। वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूज़र ने कहा, "वाह...अगली बार और पटाखे फोडूंगा😻।"