दिल्ली के सिंहासन पर बैठने वाले अंतिम हिंदू सम्राट थे हेमू विक्रमादित्य, जीते थे 22 युद्ध

सम्राट हेमचन्द्र विक्रमादित्य (हेमू विक्रमादित्य) दिल्ली के सिंहासन पर बैठने वाले अंतिम हिंदू सम्राट थे। हेमू विक्रमादित्य ने रेवाड़ी (हरियाणा) में शिक्षा प्राप्त की थी और उन्हें बचपन से कुश्ती व घुड़सवारी का शौक था। उनके पास एक हाथी था जिसका नाम 'हवाई' था जिसपर बैठकर वह युद्ध लड़ते थे और उन्होंने बंगाल से पंजाब तक 22 युद्ध जीते थे।