अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को दक्षिण दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में हरीश सिंह नामक एक कोर्ट कर्मचारी ने खुदकुशी कर ली। बकौल अधिकारी, हरीश ने कोर्ट परिसर के अंदर एक बिल्डिंग से छलांग लगाई थी। बकौल रिपोर्ट्स, घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें हरीश ने मानसिक परेशानी और काम के दबाव का ज़िक्र किया है।