दिल्ली के स्कूलों को फिर से मिली बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली के कुछ स्कूलों को मंगलवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस ने कहा, "आज सुबह साउथ दिल्ली और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ते को स्कूल भेजा गया।" स्कूल परिसर को खाली करा लिया गया है।