दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए नर्सरी, केजी, अपर केजी में दाखिले की प्रक्रिया को लेकर शेड्यूल जारी हो गया है। ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर 2026 से शुरू होंगे और अभिभावक 28 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। स्कूलों को 26 नवंबर तक अपनी वेबसाइट और विभाग के पोर्टल पर एडमिशन के मानदंड अपलोड करने होंगे।