दिल्ली के सीमापुरी में गिरी बहुमंज़िला इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
सीमापुरी (दिल्ली) में बुधवार को एक इमारत के अचानक गिरने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। हाल ही में दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंज़िला इमारत गिर गई थी।