दिल्ली के सीलमपुर हत्याकांड में 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेजी गई 'लेडी डॉन' ज़िकरा

सीलमपुर (दिल्ली) में 17 वर्षीय लड़के की हत्या के मामले में गिरफ्तार की गई 'लेडी डॉन' ज़िकरा को शनिवार को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने अन्य आरोपियों को पकड़ने और हत्या में इस्तेमाल हथियार को बरामद करने के लिए ज़िकरा को पकड़ा है। बकौल पुलिस, ज़िकरा के चचेरे भाईयों ने लड़के को मारा है।