दिल्ली की सड़क पर क्रिकेट खेलते नज़र आए न्यूज़ीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन

भारत दौरे पर आए न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन बुधवार को दिल्ली की सड़क पर गली क्रिकेट खेलते नज़र आए। इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें ईटों से बने स्टंप के पास पीएम बल्लेबाज़ी करते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ न्यूज़ीलैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉस टेलर, एजाज़ पटेल व भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव भी मौजूद थे।